फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Anger erupted for not taking care of the rough road

बदहाल चक्खड़ सड़क की सुध नहीं लेने पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
Anger erupted for not taking care of the rough road
उधमपुर। चक्खड़ से लोअर चक्खड़ गांव तक जाने वाली सड़क की हालत सुधारने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रविवार दोपहर को पीएमजीएसवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि करीब ढाई वर्ष से इस मार्ग की हालत खराब है और कोई भी इसकी सुध नहीं ले रहा है। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द इसकी हालत को सुधार कर राहत प्रदान की जाए।
विज्ञापन

दोपहर के समय ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान समीना बेगम, पंकज गुप्ता व अन्य कई स्थानीय निवासियों ने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले पीएमजीएसवाई ने चक्खड़ से लोअर चक्खड़ तक सड़क का निर्माण किया था। कुछ महीने तक तो सड़क की हालत ठीक रही, लेकिन फिर बारिशें शुरू होने के साथ ही कुछ ही दिनों में सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। ढाई से वर्ष से सड़क बदहाल पड़ी है और अब तो लोगों के वाहन दुर्घटना का शिकार होने लगे है। दो दिन पहले ही एक महिला महिला दुर्घटना का शिकार हो गई। कई बार सड़क की हालत सुधारने की मांग को पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के सामने रखा है। अधिकारियों की तरफ से केवल झूठे आश्वासन दिए गए हैं, जबकि जमीनी स्तर पर किसी ने कुछ नहीं किया है। मजबूर होकर संबंधित विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उम्मीद है कि विभाग सड़क की सुध लेगा। उन्होंने बताया कि सड़क की हालत खराब होने से सैकड़ों लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed