{"_id":"613cf85d8ebc3ec36e6e3418","slug":"anger-broke-out-after-not-getting-water-for-seven-days-udhampur-news-jmu243440583","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन से पानी नहीं आने पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन से पानी नहीं आने पर फूटा गुस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। सात दिन से पानी की सप्लाई नहीं मिलने से परेशान शहर के वार्ड नंबर तीन की महिलाओं ने बच्चों के साथ मिलकर शनिवार दोपहर को जलशक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पानी की सप्लाई न मिलने के कारण जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। हालात यह बन गए हैं कि उनके घरों में बर्तन साफ करने के लिए भी पानी नहीं बचा है। उनका पूरा दिन पानी का इंतजाम करने में ही गुजर रहा है।
दोपहर के समय महिलाओं ने जलशक्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पूजा देवी, संसारो देवी व अन्य कई महिलाओं की ने बताया कि जलशक्ति विभाग की लापरवाही के कारण उनके वार्ड में पानी की किल्लत की समस्या ने गंभीर रूप से ले लिया है। विभाग की तरफ से उनको सप्ताह में दो या फिर तीन दिन पानी की सप्लाई दी जा रही थी, लेकिन सप्ताह से एक दिन भी पानी की सप्लाई नहीं मिली है। पानी न मिलने के कारण परेशानी बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है। घरों में खाना बनाने सहित कई कामों में पानी की जरूरत होती है और पानी नहीं मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। करीब सप्ताह से बावलियों से पानी ढो कर गुजारा करना पड़ रहा है।
पानी नहीं मिलने से अधिक परेशान महिलाएं है। कई बार तो हालात ऐसे बन रहे हैं कि उनके घर में खाना बनाने के लिए भी पानी नहीं बच रहा है। उन्होंने कहा कि जलशक्ति विभाग हर वर्ष दस प्रतिशत किराए में बढ़ोतरी कर रहा है, लेकिन पानी की सप्लाई बढ़ाने के बजाए कम की जाने लगी है। आए दिन के शहर के अंदर लोग पीने के पानी के लिए सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन विभाग इसको लेकर कुछ नहीं कर रहा है। आज सभी प्रदर्शन कर विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दे रही है कि अगर जल्द पानी की सप्लाई नहीं दी गई तो मजबूरन उनको कार्यालय में अधिकारियों का घेराव कर प्रदर्शन करना पड़ेगा।