फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Ambulance

नेशनल हाइवे अथारिटी की तरफ से प्रशासन को दी गई एंबुलेंस

विज्ञापन
Ambulance
उधमपुर में डीसी को एंबुलेंस की चाबी सौंपते नेशनल हाइवे अथारिटी के अधिकारी - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना व आपात स्थिति में मदद के लिए मंगलवार को नेशनल हाइवे एंड इंफ्रास्ट्रक्शन डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड ने जिला प्रशासन को एंबुलेंस सौंपी। एंबुलेंस हाईवे पर तैनात रहेगी, और कोई भी दुर्घटना होने पर तुरंत मौके पर भेजी जाएगी। कंपनी ने इसकी चाभी उपायुक्त को सौंपी।
विज्ञापन

डीसी कार्यालय के बाहर आयोजित कार्यक्रम के दौरान एंबुलेंस की चाभी उपायुक्त इंदु कंवल चिब को सौंपी गई। उन्होंने बताया कि करीब दो महीने पहले टिकरी से चिनैनी-नाशरी टनल तक 60 किलोमीटर से अधिक लंबे राजमार्ग के हालात पर समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ था। इस बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को बताया गया था कि उधमपुर के बीच से होकर गुजर रहे हाइवे पर आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। इस दौरान एंबुलेंस की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि हाइवे पर पहले से ही तीन एंबुलेंस तैनात हैं। लेकिन, इतने लंबे राजमार्ग पर यह कम पड़ जाती हैं। विशेष तौर पर समरोली इलाके में एंबुलेंस की कमी होती है। एक नई एंबुलेंस मिलने से राजमार्ग पर लोगों की मदद करने में आसानी हो जाएगी। इसलिए कंपनी ने एंबुलेंस प्रदान की है। इसको समरोली इलाके में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed