{"_id":"625471ce3f133f2dd606d3e0","slug":"amar-ujala-abhiyan-education-health-udhampur-news-jmu2575900106","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में रखा जाएगा छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में रखा जाएगा छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की मानसिक चिकित्सा को लेकर शिक्षा विभाग ने जिला परामर्श समन्वयक, जिला परामर्शदाता और 11 जोनल परामर्श समन्वयक नियुक्त किए हैं। ये लोग हर स्कूल में एक शिक्षक को संकाय परामर्शदाता नियुक्त करेंगे, जो छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर नजर रखेगा।
इसके जरिये विद्यार्थियों की मानसिक हालात पर नजर रखी जाएगी। अगर किसी विद्यार्थी में कोई मानसिक तनाव या अन्य कई परेशानी होगी तो परामर्श से उसे ठीक किया जाएगा। निजी स्कूलों की तरह अब सरकारी स्कूलों में भी विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कोरोना संकट से राहत मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने इसको लेकर काम शुरू किया है।
विभाग के आदेशानुसार व्याख्याता रेणु कोतवाल को जिला परामर्श समन्वयक और डॉ. विनोद कुमार भारद्वाज को जिला परामर्शदाता नियुक्त किया है। इसके साथ देवेंद्र सिंह को जोन मजालता, रुपसी गुप्ता को रामनगर, हेम राज को डुडु, राकेश कुमार को घोरडी, उपासना को कुलवसंता, भोली देवी को जिब, मेघा गुप्ता को टिकरी, मीनाक्षी भारती को उधमपुर, वैष्णो दास सुक्खा को चिनैनी, राकेश को पंचैरी और कुलदीप सिंह मनकोटिया को बबे शिक्षा जोन का जोनल परामर्श समन्वयक नियुक्त किया है।
विज्ञापन
जोनल समन्वयक हर स्कूल में एक शिक्षक को संकाय परामर्शदाता बनाएंगे, जो विद्यार्थियों की मानसिक हालात पर नजर रखेगा। स्कूलों में मानसिक चिकित्सा को लेकर परामर्श के कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान नजर रखी जाएगी कि कोई विद्यार्थी तनाव में न हो। अगर कोई तनाव में होता है तो परामर्श से उसके तनाव को दूर किया जाएगा। उसके अभिभावकों को भी समझाया जाएगा कि अगर बच्चा मानसिक रूप से परेशान है तो उसका मनोचिकित्सक से उपचार कराएं।
-------
जल्द ही सभी जोनल समन्वयक के साथ बैठक कर काम शुरू किया जाएगा। आज ही मुझे जिला परामर्श समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेरी टीम का पूरा प्रयास होगा कि स्कूलों में विद्यार्थियों को मानसिक तौर पर कोई परेशानी न हो।
- रेणु कोतवाल, जिला परामर्श समन्वयक
------
स्कूलों में परामर्श कैलेंडर बनाकर काम किया जाएगा। मैं काफी समय से इस टीम के साथ जुड़ कर काम कर रहा हूं। इसका विद्यार्थियों को बहुत लाभ मिलेगा। जल्द ही शिक्षकों का इसको लेकर प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा।
- डॉ. विनोद कुमार, जिला परामर्शदाता