फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   amar nath yatra

टिकरी में होगा अमरनाथ यात्रियों के पहले जत्थे का स्वागत

विज्ञापन
amar nath yatra
उधमपुर। जिला प्रशासन अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे का स्वागत उधमपुर की सीमा में प्रवेश करने पर करेगा। इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं। जब अमरनाथ यात्रियों का जत्था टिकरी पहुंचेगा तो यात्रियों को खाना-पीना उपलब्ध करवाया जाएगा। यहां से कड़ी सुरक्षा में जत्थे को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन उधमपुर हर वर्ष अमरनाथ यात्रा का स्वागत करता है। पहले अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था जब जखैनी पहुंचता था तो प्रशासन यात्रियों के गले में हार पहनाकर और खाने पीने का सामान बांटकर स्वागत करता था। लेकिन, करीब आठ वर्ष से अमरनाथ यात्रा का स्वागत जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर टिकरी इलाके में किया जा रहा है।
विज्ञापन

टिकरी इलाके से जिले की सीमा शुरू हो जाती है। फिर करीब 51 किलोमीटर लंबे राजमार्ग से होकर जत्था चिनैनी-नाशरी सुरंग से रामबन की सीमा में प्रवेश करता है। टिकरी में काली माता मंदिर परिसर में हर वर्ष की तरह यात्रियों के लिए लंगर लगाया जाएगा। इसी में यात्रियों को लंगर खिलाकर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू से रवाना होने के बाद जब पहला जत्था तड़के उधमपुर की सीमा में प्रवेश करेगा तो प्रशासन व पुलिस के साथ शहर के गणमान्य लोग जत्थे का स्वागत करेंगे। कुछ देर जत्था टिकरी में रुकेगा, और स्वागत की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे बढ़ेगा। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध होंगे। पुलिस व अर्ध सैनिक बल रात से ही राजमार्ग पर तैनात कर दिए जाएंगे, और जत्थे के गुजरने तक राजमार्ग पर कड़ा पहरा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed