{"_id":"cebc000913e28f17a6f47dfa969e5ba0","slug":"after-a-few-days-had-cooled-helmet-cam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद दिनों बाद ठंडा पड़ा हेलमेट अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद दिनों बाद ठंडा पड़ा हेलमेट अभियान
उधमपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले सप्ताह दोपहिया वाहनों के खिलाफ शुरू किया गया हेलमेट अभियान ठंडा पड़ गया है। नगर में फिर से बिना हेलमेट के वाहन सवार फर्राटा भर रहे। और तो और, पेट्रोल पंप पर तेल लेने में भी कोई दिक्कत नहीं आ रही। इससे साफ है कि ट्रैफिक पुलिस और पुलिस के नाके सुस्त हो गए हैं। पेट्रोल पंप पर पुलिसकर्मी भी नहीं दिख रहे।
विज्ञापन
नगर में एक बार फिर से ट्रैफिक कानून का उल्लंघन किया जाने लगा है। वाहन सवार न हेलमेट पहनने की जरूरत समझ रहे न ही ओवरलोडिंग पर डंडा चलता दिख रहा है। बस चालक भी मनकानी करते नजर आते हैं। हैरान करने वाली बात तो यह है कि मजालता में हुए हादसे के एक दिन बाद भी ट्रांसपोर्ट विभाग, ट्रैफिक पुलिस व पुलिस ने कोई सबक नहीं लिया।
विज्ञापन
नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर शुक्रवार को जाम की स्थिति रही। समाज सेवक विक्रम सिंह सलाथिया के अनुसार सलाथिया चौक में शुक्रवार को जाम की स्थिति विस्फोटक रही। कहीं कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। इस दौरान चालक मनमानी कर रहे थे। डीसी डा. शाहिद इकबाल के अनुसार आदेश पर कुछ दिन पालन हुआ।
विज्ञापन