फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Advisor visited the district hospital and took stock of the preparations

सलाहकार ने जिला अस्पताल का दौरा कर तैयारियों का लिया जायजा

विज्ञापन
Advisor visited the district hospital and took stock of the preparations
उधमपुर। कोरोना की दूसरी लहर को लेकर की गई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए वीरवार को उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर उधमपुर पहुंचे। उन्होंने डीसी इंदु कंवल चिब के साथ जिला अस्पताल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया और दिशा निर्देश भी जारी किए। अस्पताल के मडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. विजय रैना ने बताया कि कोरोना मरीजों को हर तरह की सुविधाएं प्रदान की जा रही है और ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

दोपहर के समय सलाहकार जिला अस्पताल पहुंचे जहां डीसी और एसएसपी सरगुन शुक्ला भी मौजूद रहीं। सलाहकार ने पहले जिला अस्पताल में कोविड को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया। मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने बताया कि अस्पताल में मरीजों के लिए हर तरह की सुविधाएं मौजूद है। कई दिन पहले ही कोविड वार्ड तैयार कर लिया गया था। ऑक्सीजन की जिला अस्पताल में कोई कमी नहीं है। ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट का काम भी तेजी से चल रहा है और अगले कुछ के अंदर इसके शुरू होने की संभावना है। सलाहकार ने ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट साइट का भी दौरा कर चल रहे काम का जायजा लिया। जहां उनको कमियां नजर आई उनको दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी ने भी प्रशासन की तरफ से कोविड को लेकर की गई तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। राजीव राय भटनागर ने कहा कि कोविड को लेकर सभी जिलों में सभी तरह के प्रबंध कर रखे हैं। टेस्टिंग, होम आइसोलेशन, वैक्सीन लगाने, कोविड मरीजों को किट देने सहित तरह की व्यवस्थाएं कर रखी हैं। प्रदेश में मेडिकल आफिसर से लगातार जिला अस्पताल और सीएचसी की मॉनिटरिंग करवाई जा रही है। सीएचसी स्तर पर भी पूरी व्यवस्था की गई है। हर पंचायत में पांच बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किए है। उधमपुर के जिला अस्पताल में पर्याप्त ऑक्सीजन की व्यवस्था है। सभी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों में दवाई और डाक्टर की उपलब्धता सुनिचिश्त करवाई जा रही है। अब दूसरी लहर में मामले कम होने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed