{"_id":"67e6f820ec2f1577a00182ab","slug":"adc-held-meeting-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-121808-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास प्लस 2.0 : जिले में 30 हजार लाभार्थी नामांकित: एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास प्लस 2.0 : जिले में 30 हजार लाभार्थी नामांकित: एडीसी
विज्ञापन
उधमपुर। डीसी कार्यालय के कांफ्रेंस हाल में आवास प्लस 2.0 पर आयोजित कार्यशाला सह जागरूकता कार्यक
- लाभार्थी स्वयं को नामांकित कर सकता है, अंतिम तिथि 31 मार्च तक
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिला प्रशासन के सहयोग से ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से जिला विकास आयुक्त कार्यालय के कांफ्रेंस हाल में प्रधानमंत्री आवास योजना प्लस 2.0 (पीएमएवाई) के सर्वेक्षण पर कार्यशाला सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एडीसी प्रेम सिंह मुख्यातिथि थे। योजना के तहत जिले में 30 हजार लाभार्थी नामांकित हुए हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत में एसीडी रणजीत सिंह कोतवाल ने जिले में किए गए पीएमएवाई सर्वेक्षण पर संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की। एडीसी ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य वंचित लाभर्थियों का पता लगाना और उन्हें कवर करना है। उन्होंने बताया कि अभी तक हमने पीएमएवाई के तहत 30 हजार लाभार्थियों को नामांकित किया है। इसके अलावा भी जो इस योजना के लाभ से वंचित रह गए हैं, उन सभी तक इस कार्यशाला के माध्यम से संदेश प्रसारित करना है ताकि 31 मार्च से पहले हम सभी लाभार्थियों को इस योजना के तहत कवर कर पाएं।
उन्होंने कहा कि योजना को लेकर हर गांव स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम कराए गए हैं लेकिन अभी यह बड़े स्तर पर कार्यक्रम किया गया है ताकि छूटे लाभर्थियों तक भी इसका संदेश पहुंच सके। उन्होंने कहा कि आवास प्लस 2.0 पर भी लाभार्थी स्वयं को नामांकित कर सकता है। इसकी अंतिम तिथि 31 मार्च तक है। इसलिए सभी लाभार्थियों से अपील है कि जो किन्ही कारणों से ऑफलाइन सर्वेक्षण में नामांकित नहीं हो पाएं हैं वे ऑनलाइन मोड में इस एप के माध्यम से खुद का पंजीकरण करवा लें।
विज्ञापन
किसी भी तरह की जानकारी के लिए ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों से भी संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम में पंचायत सचिवों व लाभार्थियों ने भाग लिया।