फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   action

निजी स्कूलों से रिश्वत मांगने के आरोप में प्रिंसिपल को जिम्मेदारी मुक्त किया

विज्ञापन
action
उधमपुर:निजी स्कूल एस्सोसियेशन द्वारा गर्ल्स हाई सेकेंडरी स्कूल के बाहर स्कूल के प्रधानाचार्य प? - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। निजी स्कूल एसोसिएशन ने शहीद कैप्टन तुषार महाजन गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल पवन सलाथिया पर परीक्षा परिणाम की प्रमाणिकता के लिए रिश्वत मांगने के आरोप लगाए हैं। इसके बाद प्रिंसिपल को उसकी जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को एसोसिएशन ने स्कूल के गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल और सीईओ उधमपुर के खिलाफ नारेबाजी की गई, और भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। निटल हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल अजय गुप्ता ने कहा कि शिक्षा विभाग के आदेशानुसार सीईओ और जेडईओ हर साल निजी स्कूलों के परीक्षा परिणामों को प्रमाणित करते हैं। लेकिन, इस बार सीईओ ने यह जिम्मा गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल को सौंपा था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्कूल के प्रिंसिपल ने इस काम को ईमानदारी से पूरा करने की बजाय निजी स्कूलों से रिश्वत मांगी है। कई स्कूलों ने उन्हें रिश्वत देकर अपना काम करवा लिया। लेकिन, कुछ ने जब इस भ्रष्टाचार का विरोध किया तो उक्त प्रिंसिपल ने उन्हें कई गैरजरूरी औपचारिकताएं पूरा करने का हवाला देकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस मामले को लेकर सीईओ से लिखित में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके इसके बाद एसोसिएशन ने विचार विमर्श कर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि सभी जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद भी उक्त अधिकारी उनका परीक्षा परिणाम नहीं दे रहा है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उनका परीक्षा परिणाम जारी नहीं किया गया, तो पूरे प्रांत में प्रदर्शन शुरू कर देंगे।

-----
प्रिंसिपल को उसकी जिम्मेदारी से किया मुक्त
वहीं, सीईओ ने मामले का संज्ञान लेकर गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल को निजी स्कूलों के परीक्षा परिणामों को प्रमाणित करने की जिम्मेदारी से हटा दिया है। इस संबंध में सीईओ अरविन कुमार कौल ने आदेश जारी किया। साथ ही उन्होंने आदेश दिया कि बिना किसी देरी के तुरंत सभी निजी स्कूलों के रोके गए परीक्षा परिणाम और सभी रिकॉर्ड कार्यालय में जमा कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed