फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   action

समय से नहीं खुला मिडिल स्कूल ठोरनू, जांच के आदेश

विज्ञापन
action
उधमपुर/रामनगर। रामनगर तहसील के लंगा इलाके में स्थित मिडिल स्कूल ठोरनू के समय से न खुलने का वीडियो वायरल होने से स्कूल प्रशासन के लिए फजीहत खड़ी हो गई है। शुक्रवार को जेडईओ रामनगर ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सरकारी मिडिल स्कूल ठोरनू के विद्यार्थी सुबह 10 बजे से पहले ही स्कूल पहुंच गए। लेकिन, स्कूल में ताला लगा हुआ था। यह देखकर सभी बाहर बैठ गए, और शिक्षकों के पहुंचने का इंतजार करने लगे। लेकिन, 10 बजने के बाद भी शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचे। नियमानुसार स्कूल 10 बजे से पहले ही खुलना चाहिए था। इसी दौरान अभिभावकों को भी इसका पता चल गया, और कुछ अभिभावक स्कूल पहुंच गए।
विज्ञापन

एक अभिभावक ने स्कूल बंद होने का वीडियो बनाया, और इसको वायरल कर दिया। इसके वायरल होने के बाद शिक्षकों के बीच खलबली मच गई। 11 बजे के बाद शिक्षक भी स्कूल पहुंच गए। लेकिन, तब तक वीडियो वायरल हो चुका था। इसके बारे में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी जानकारी मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोनल शिक्षा अधिकारी रोमालो राम ने बताया कि उनको भी सोशल मीडिया के जरिये इसकी जानकारी मिली है। उन्होंने भुगतान अधिकारी संजीव कुमार को इसकी जांच करने को कहा है। शनिवार दो बजे तक वह अपनी रिपोर्ट दे देंगे। इसमें जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed