फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   action

बकाया नहीं चुकाने पर काटे 63 बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
action
उधमपुर। बकाया नहीं चुकाने और अवैध रूप से गीजर और हीटर चलाने वालों के खिलाफ पीडीपी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वीरवार को विभिन्न टीमें गठित कर कई इलाकों में एक साथ कार्रवाई कर विभाग को चूना लगा रहे 63 लोगों के कनेक्शन काटे गए। वहीं, 633750 रुपये का राजस्व वसूलने के बाद कनेक्शन को बहाल किया है। कार्रवाई के दौरान उन्होंने उपभोक्ताओं को जल्द बकाया बिल का भुगतान जल्द करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

वीरवार को जेई सुदेश के नेतृत्व में विभिन्न टीमों का गठन कर गोल मार्केट, मुखर्जी बाजार, उधमपुर, गढ़ी, रैंबल, मगैनी आदि में एक दिवसीय अभियान चलाया गया। इस दौरान बकाया जमा नहीं करवाने वाले करीब 63 लोगों के कनेक्शन मौके पर ही काटे गए। इसके बाद करीब 633750 रुपये का राजस्व भी अर्जित किया। कार्रवाई के दौरान उन्होंने बताया कि जिन लोगों के कनेक्शन काटे गए हैं उन्हें एक माह पहले विभाग की ओर से नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

इस मौके पर बिजली विभाग के अधिकारियों की टीम की ओर से लोगों को सख्त हिदायत भी दी गई कि वह अपने बकाया बिजली बिलों का जल्द भुगतान करें। यह कारवाई ऐसे उपभोक्ताओं पर की जा रही है जिनके बिजली बिल का बकाया दस हजार से अधिक है। इन लोगों को विभाग की ओर से बिल जमा करवाने को लेकर कई बार नोटिस भी भेजे गए थे। लेकिन इसके बाद भी इन लोगों की ओर से बिल जमा करवाने को लेकर कोताही बरती जा रही थी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं, अगर वह अपना 60 प्रतिशत किराया जमा करवाते हैं तो उनकी बिजली बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग की यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी। इसलिए लोगों से अपील है कि इस असुविधा से बचने के लिए अपने बकाया बिलों का जल्द भुगतान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन्होंने नोटिस के बाद बकाया जमा नहीं करवाया है उनके कनेक्शन काटे गए हैं। यह अभियान आगे भी बढ़ाया जा सकता है। इसलिए उपभोक्ता जल्द बकाया बिजली बिल का भुगतान करें।
-सुदेश, जेई, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed