{"_id":"5f02169a8ebc3ea1de1a286d","slug":"action-udhampur-news-jmu213661051","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुमति से ज्यादा यात्री बिठाने पर काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुमति से ज्यादा यात्री बिठाने पर काटे चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। कोरोना संकट के बीच जरूरत से अधिक यात्रियों को लेकर चल रहे यात्री वाहनों पर एआरटीओ उधमपुर रचना शर्मा ने विशेष तौर पर अभियान छेड़ कर कार्रवाई की। दोपहर तक करीब 14 वाहनों के चालान काट कर एक लाख 15 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इस साथ ही दोबारा ऐसा करने पर वाहन को सीज करने की चेतावनी दी है।
गौरतलब है कि करीब दो सप्ताह से जिले के विभिन्न रूट पर यात्री वाहन चल रहे हैं। बसों में 67 प्रतिशत यात्रियों और मिनी बस में 50 यात्रियों को बिठाने की अनुमति दी गई है, लेकिन इसके बावजूद सरकारी आदेश का उल्लंघन कर यात्री वाहनों में जरूरत से अधिक यात्रियों को बिठाया जा रहा है। इससे जिले में कोरोना के बढ़ने की संभावना बढ़ती जा रही है। कई दिनों से शिकायतें मिलने के बाद एआरटीओ ने अपनी टीम के साथ रविवार को अभियान छेड़ा। जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में नाके लगाए गए और यात्री वाहनों को रोक कर जांच की गई। वाहन के अंदर जरूरत से अधिक यात्री बैठे नजर आए तो वाहन का चालान काट कर कार्रवाई की गई। वाहन के अंदर कोई बिना मास्क के बैठा नजर आया तो उसको भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
दोपहर तक एआरटीओ की टीम विभिन्न स्थानों पर यह कार्रवाई करती रही। एआरटीओ रचना शर्मा ने बताया कि उनकी टीम ने दोपहर तक कुल 56 वाहनों की जांच की है। इस जांच में 14 वाहन ऐसे नजर आए जोकि नियमों का उल्लंघन कर चल रहे थे। इनके कंपाउंड चालान काट कर एक लाख 15 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई को आगे भी इसी तरह से जारी रखा जाएगा। जो भी नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।