{"_id":"62c87abac3ea4540c80b3ade","slug":"accident-udhampur-news-jmu2635767195","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने तीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने तीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर पुलिस ने किया इलाके में हुई बस दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। इसको लेकर तीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। चालक की हालत गंभीर बनी हुई है, इसलिए उसके साथ अभी तक किसी तरह की पूछताछ नहीं हुई है। पुलिस ने अनुसार यह दुर्घटना तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई है।
वीरवार शाम को रामनगर के किया इलाके में बरातियों से भरी बस करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी थी और इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 54 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बस ओवरलोड थी। रामनगर पुलिस स्टेशन में अंडर सेक्शन 279, 337 और 304ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
अंडर सेक्शन 279 असुरक्षित तरीके से वाहन चलाकर दूसरे की जान को खतरे में डालना है। अंडर सेक्शन 337 किसी व्यक्ति का उतावलापन या उपेक्षा पूर्वक ऐसा कार्य करना, जिससे मानव जीवन या किसी की व्यक्तिगत सुरक्षा को ख़तरा होता है। अंडर सेक्शन 304ए उन लोगों पर लगाई जाती है, जिनकी लापरवाही की वजह से किसी की जान जाती है। यह सभी धाराएं चालक पर लगाई गई है। पुलिस ने जांच में पाया है कि वाहन के कागजात सही हैं और वाहन भी ज्यादा पुराना नहीं था।