{"_id":"625c5bb75bbbcb265a297bdf","slug":"accident-udhampur-news-jmu258005490","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहगीर को कुचल कर निकल गई तेज रफ्तार बस, व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहगीर को कुचल कर निकल गई तेज रफ्तार बस, व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
उधमपुर: घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व स्थानीय लोग.
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शहर के संगूर इलाके में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को तेज रफ्तार बस ने राहगीर को कुचल दिया। इससे राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना जब सीआरपीएफ को हुई तो उन्होंने दो किमी दूर बस को पकड़ा और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब सात बजे एक राहगीर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पर चल रहा था। इसी बीच जम्मू से घाटी की तरफ जा रही तेज रफ्तार बस (जेके08जी-9277) आई और राहगीर को कुचलते हुए आगे निकल गई। जब यह दुर्घटना हुई तो सीआरपीएफ की एक टीम मौके पर मौजूद थी। उन्होंने बस का पीछा किया और करीब दो किमी दूर जाकर उसे पकड़ लिया।
सीआरपीएफ ने बस के चालक उत्तम सिंह निवासी कठुआ को पकड़ लिया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, और सीआरपीएफ ने चालक को पुलिस के हाथों सौंप दिया। इस दौरान आसपास रहने वाले लोग भी जमा हो गए। मारे गए व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने औपचारिकता पूरी करने के बाद शव को शिनाख्त और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया है, और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।