{"_id":"6206b5d1991768602c167f89","slug":"accident-udhampur-news-jmu2536472130","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलीनाला इलाके में राजमार्ग पर ट्रैक्टर पलटा, दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलीनाला इलाके में राजमार्ग पर ट्रैक्टर पलटा, दो लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर बलीनाला इलाके में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दोनों डोडा के निवासी हैं। आगे की कार्रवाई जारी है।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब सवा नौ बजे डोडा की तरफ जा रहा ट्रैक्टर (जेके06-5020) जब बलीनाला इलाके में पहुंचा तो अचानक चालक ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा, और तेज रफ्तार में ट्रैक्टर राजमार्ग पर ही पलट गया। आसपास से गुजर रहे लोगों ने दोनों लोगों को उठाया, और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने के कुछ समय बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान दोनों की पहचान रमजान पुत्र अब्दुल रशीद और मोहम्मद रमजान पुत्र हमीदु दोनों निवासी डोडा के रूप में हुई। पुलिस ने इसके बारे में परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया है, और पोस्टमार्टम के लिए दोनों शवों को शवगृह में रखवा दिया।