{"_id":"61f4386616e38f1ab2730c44","slug":"accident-udhampur-news-jmu2527398148","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
उधमपुर: मजलता में हुई मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर की टक्कर तथा पीएचसी मजालता में उपचार दिन घायल.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/मजालता। मजालता थाना क्षेत्र के रेपर दसिया इलाके में शुक्रवार दोपहर को तेज रफ्तार बाइक की सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मजालता की तरफ जा रही बाइक पहले मेटाडोर से टकराई। टक्कर में चालक नियंत्रण खो बैठा, और मेटाडोर के पीछे आ रहे ट्रैक्टर के साथ सामने से बाइक टकरा गई। बाइक ट्रैक्टर के नीच जा फंसी। इस दुर्घटना में रोहन कुमार निवासी सैल मजालता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, परवीन कुमार पुत्र सोभा राम निवासी तजूर और विजय कुमार पुत्र बिल्लू निवासी कल्माह गंभीर रूप से घायल हो गए।
वाहनों के टकराने के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुुंचे, और घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरनारा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। जांच के लिए पुलिस ने मेटाडोर के साथ तीनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है, और पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया है।

उधमपुर: मजलता में हुई मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर की टक्कर तथा पीएचसी मजालता में उपचार दिन घायल.- फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन