{"_id":"61c8c91659521713c55454ff","slug":"accident-udhampur-news-jmu250633318","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीछ के हमले से व्यक्ति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीछ के हमले से व्यक्ति घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/पंचैरी। पंचैरी के जनोड़ी इलाके में रविवार सुबह रीछ के हमला कर व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में व्यक्ति को उपचार के लिए पीएचसी पंचैरी ले जाया गया। जहां हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी व्यक्ति को मिलिट्री अस्पताल रेफर कर दिया था।
जानकारी अनुसार 50 वर्ष का गोविंद राम सुबह करीब छह बजे दिहाड़ी लगाने के लिए घर से निकला। कुछ दूरी पर जाते ही रीछ ने उस पर हमला कर दिया। हमले के बाद व्यक्ति चिल्लाने लगा और चिल्लाने की आवाज सुन कर आसपास रहने वाले लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख रीछ व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गया। लोगों ने गंभीर हालत में व्यक्ति को उपचार के लिए पीएचसी पंचैरी पहुंचाया। व्यक्ति की नाजुक हालत को देख कर डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सुबह करीब दस बजे एंबुलेंस जिला अस्पताल पहुंची, लेकिन जहां से भी डाक्टरों ने उसको मिलिट्री अस्पताल रेफर कर दिया। पंचैरी के विभिन्न हिस्सों में लगातार बढ़ रहे जानवरों के हमलों को लेकर लोगों में भी बहुत ज्यादा रोष है। लोगों ने बताया कि आए दिन जंगली जानवर लोगों का हमला कर गंभीर रूप से घायल कर रहे हैं। करीब चार महीने पहले भी तेंदुए ने हमला कर बच्चे को अपना शिकार बना दिया था। जानवरों को पकड़ने को लेकर वाइल्ड लाइफ की तरफ से गंभीरता के साथ काम नहीं किया जा रहा है। कुछ दिन के लिए टीम आती है और फिर लौट जाती है। लेकिन आज तक हमला करने वाले जानवर पकड़े नहीं गए हैं। उनकी प्रशासन से अपील है कि इनको पकड़ कर राहत प्रदान की जाए।