{"_id":"6169d9a071e25e70ce6c4d4e","slug":"accident-udhampur-news-jmu245858852","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर भरा ट्रक पलटने से डर गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलिंडर भरा ट्रक पलटने से डर गए लोग
विज्ञापन
उधमपुर के पट्ठी इलाके में पलटा ट्रक व जमीन पर गिरे सिलिंडर
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/पंचैरी। पट्ठी इलाके में शुक्रवार को मिनी बस को पास देने के चक्कर में सिलिंडर से भरा ट्रक सड़क पर पलट गया। इससे पूरी सड़क पर सिलिंडर नीचे बिखर गए। वहीं, बस का एक हिस्सा सड़क से नीचे चला गया।
इस दौरान मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जब पुलिस को इसकी सूचना मिली तो मौके पर पहुंचकर वाहनों की आवाजाही को शुरू कराया गया। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे उधमपुर शहर की तरफ जा रहा सिलिंडर से भरा ट्रक पट्ठी इलाके में पहुंचा तो सामने से यात्रियों से भरी एक मिनी बस आ गई।
मार्ग तंग था और दोनों वाहन एक साथ गुजर नहीं सकते थे। ऐसे में मिनी बस ने ट्रक को पास देकर निकालने का प्रयास किया। इसी प्रयास में मिनी बस का पहिया सड़क से नीचे चला गया। और जब ट्रक ने निकलने का प्रयास किया तो चालक के नियंत्रण खोने पर ट्रक पलट गया। इससे सारे सिलिंडर जमीन पर बिखर गए। सिलिंडर के नीचे गिरने पर आसपास मौजूद लोग डर गए। हालांकि, सिलिंडर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
लेकिन, सड़क पर ट्रक के पलटने से दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक ट्रक का चालक मौके से फरार हो चुका था। पुलिस ने जेसीबी बुलाकर ट्रक को हटाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को हटाने में कामयाबी मिली और करीब दो घंटे बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। जांच में पता चला कि ट्रक चालक पट्ठी का रहने वाला है। ज्यादा जानकारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

उधमपुर के पट्ठी इलाके में पलटा ट्रक व जमीन पर गिरे सिलिंडर- फोटो : UDHAMPUR