फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   accident

जोजड़ा तालाब इलाके में शराब से भरा ट्रक पलटा

विज्ञापन
accident
उधमपुर। शहर के साथ लगते जोजड़ा तालाब इलाके में शुक्रवार देर रात को शराब की सप्लाई ले जा रहा ट्रक मार्ग पर पलट गया। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चालक को गंभीर चोट नहीं आई थी। जब ट्रक पलटा तो मार्ग पर कोई नहीं था। इसलिए बड़ा हादसा टल गया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार शुक्रवार देर रात को जोजड़ा तालाब इलाके में चालक के नियंत्रण खोने पर जेके02एडी-4181 पलट गया। ट्रक के पलटने की आवाज सुन कर आसपास रहने वाले लोग भी मौके पर पहुंच गए। कुछ समय के बाद पुलिस भी पहुंच गई। सभी ने मिलकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। चालक ने बताया कि उसने शराब की सप्लाई शनिवार सुबह सैनिक क्षेत्र में देन थी। रात होने के कारण वह ट्रक लेकर घर की तरफ चला गया। लेकिन घर पहुंचने से पहले ही ट्रक पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed