फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   accident in udhampur

चालक के नियंत्रण खोने से मेटाडोर पलटी, नौ यात्री घायल

विज्ञापन
accident in udhampur
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर चनुनता इलाके में चालक के नियंत्रण खोने से यात्रियों से भरी मेटाडोर सड़क पर पलट गई। हादसे में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पीएचसी चनुनता ले जाया गया, जहां हालत में सुधार न होने पर छह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत स्थिर थी। यात्रियों के अनुसार चनुनता में सड़क की हालत बहुत ज्यादा खराब है और इसी कारण मेटाडोर हादसे का शिकार हुई। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी
विज्ञापन

जानकारी अनुसार सुबह करीब सवा 11 बजे पंजग्रांई से उधमपुर की तरफ आ रही मेटाडोर जब चुननता चौक पर पहुंची तो चालक नियंत्रण खो बैठा और मेटाडोर सड़क पर पलट गई। आसपास मौजूद लोग तुरंत यात्रियों की मदद के लिए पहुंच गए। सभी यात्रियों को मेटाडोर से बाहर निकाला और उपचार के लिए पीएचसी चनुनता पहुंचाया, जहां हालत में सुधार न होने पर छह घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीएचसी चनुनता में मौजूद तीन घायलों को मामूली चोटें आई हैं। दोपहर के समय छह घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सबकी हालत स्थिर थी। यात्रियों के अनुसार हादसे का मुख्य कारण बदहाल मार्ग है। कई वर्षों से चनुनता की सड़क बदहाल पड़ी है और कई बार मांग के बावजूद हालत को नहीं सुधारा जा रहा है। आए दिन वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

हादसे में घायलों की पहचान परमानंद पुत्र मदन लाल निवासी पंजग्राईं, अनमोल पुत्री मदन लाल निवासी पंजग्राईं, सुमन देवी पत्नी अर्जुन कुमार निवासी रिट्टी, मानिक शर्मा पुत्र अर्जुन कुमार निवासी रिट्टी, राधा रानी पत्नी केवल कुमार निवासी कहाला के रूप में हुई है।है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed