फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Accelerate the pace of projects under construction

निर्माणाधीन परियोजनाओं की गति में तेजी लाएं

विज्ञापन
Accelerate the pace of projects under construction
उधमपुर। जिला उपायुक्त कृतिका ज्योत्सना ने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के साथ मिनी कांफ्रेंस हॉल में बैठक का आयोजन किया। इस दौरान प्रस्तावित कार्यों के अनुमान तैयार करने व चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही बैठक में क्षेत्र विकास योजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही पंचायत, ब्लॉक के हिसाब कार्यों का आंकलन किया गया है।
विज्ञापन

ठेकेदारों के पंजीकरण के लिए आवश्यक ब्लॉक के हिसाब से दस्तावेजों, औपचारिकताओं का संग्रह, बीडीओ की तरफ से पीआरआई योजनाओं को प्रस्तुत करना और सत्यापन आदि के बाद विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने अनुमान की ब्लाक के हिसाब काम के प्रगति की समीक्षा करते हुए बीडीओ को प्रक्रिया पूरी कर सोमवार तक योजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों को कवर करते हुए क्षेत्र विकास योजना समग्र होनी चाहिए। उन्होंने संबंधितों को लंबित अनुमानों में तेजी लाने और चल रही परियोजनाओं पर काम की गति में तेजी लाने के लिए कहा, ताकि उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी हितधारकों के परामर्श से योजना निर्माण अभ्यास को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का प्रयास किया जाना चाहिए। इस मौके पर मुख्य योजना अधिकारी, मुदस्सर याकूब, पीडब्ल्यूडी के सुपिरिटेंडेंट इंजीनियर किशोर कुमार, सहायक आयुक्त विकास धर्म पाल, एक्सईएन आरईडब्ल्यू राम सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed