फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   A record 6548 people have installed Kovid vaccine in the district

जिले में रिकार्ड 6548 लोगों ने लगवाई कोविड वैक्सीन

विज्ञापन
A record 6548 people have installed Kovid vaccine in the district
उधमपुर। जिले में 18 से 45 आयु वर्ग में रिकार्ड वैक्सीन लगाई है। शाम तक छह हजार से अधिक लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। इनकी संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं दूसरी तरफ वरिष्ठ नागरिक और 45 से 60 आयु वर्ग में लोगों की संख्या में कमी आई है। वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी होने पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को भी राहत मिल रही है।
विज्ञापन

वीरवार को तीसरे दिन भी 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों के लिए वैक्सीन लगाने का अभियान छेड़ा गया। पहले सैंकड़ों की संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए सामने आ रहे थे तो अब इनकी संख्या हजारों में चली गई है। हर रोज इनकी संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वैक्सीनेशन सेंटर के बाहर कड़कती धूप में भी लोग कतारों में लग रहे हैं। हालात को संभालने के लिए पुलिस नियुक्त करनी पड़ रही है। वीरवार को 18 से 45 आयु वर्ग के 6064 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। वैक्सीन लगवाने वालों में 2836 दुकानदार, 176 ढाबा मालिक व कर्मचारी, 100 होटल के वेटर व अन्य स्टाफ, 138 रेहड़ी व फड़ीवाले, 227 बारबर, 111 मैकेनिक, 521 चालक व कंडक्टर, 82 वकील, 30 मीडियाकर्मी, 346 कालेज व यूनिवर्सिटी का स्टाफ, 145 कोविड ड्यूटी के लिए नियुक्त किया गया स्टाफ, 973 मजदूर, 189 पर्यटन से जुड़े कर्मचारी, 55 सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। इनकी संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ग्रामीण इलाकों में भी वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। जिले की सभी तहसीलों में हजारों की संख्या में लोग वैक्सीन लगाने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में वैक्सीन लगवाने लोगों की कतारें बढ़ती जा रही है। शाम तक कुल 6064 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। सात स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पहली, 30 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने पहली और तीन ने दूसरी डोज लगवाई है। 45 से 60 आयु वर्ग के 330 लोगों ने पहली और एक ने दूसरी डोज लगवाई है। 112 वरिष्ठ नागरिकों ने पहली और एक ने दूसरी डोज लगवाई है। कुल 479 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। पूरे जिले में शाम तक रिकार्ड 6548 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed