{"_id":"f6ab7efa4fa6dccbfb046deaa7bfc770","slug":"a-lack-of-teachers-and-resources-in-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी साहब, स्कूल में शिक्षकों और संसाधनों की कमी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी साहब, स्कूल में शिक्षकों और संसाधनों की कमी है
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Sat, 02 Jan 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
जिला विकास आयुक्त शाहिद इकबाल चौधरी ने शुक्रवार को सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल का औचक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं की समस्याएं सुनीं और उन्हें जीवन में सफल बनने के कई गुण भी सिखाए।
विज्ञापन
नए साल के पहले दिन जिला विकास आयुक्त ने गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल का औचक दौरा किया। छात्राओं ने उन्हें बताया कि स्कूल में विज्ञान विषय पढ़ाने के लिए उपयुक्त संसाधन नहीं है।
विज्ञापन
स्कूल में छात्राओं की संख्या ज्यादा है, पर क्लास में जगह कम है। शिक्षकों की कमी से भी डीसी को अवगत कराया। इस पर डीसी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही स्कूल की समस्याओं को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
उसके बाद डीसी शाहिद इकबाल ने छात्र जीवन में विकास के रास्ते पर कैसे चला जाए, इस पर विस्तार से जानकारी दी। निरंतर प्रयास और दृढ़ निश्चय को उन्होंने अहमद बताया। इस मौके पर विकास आयुक्त ने शिक्षकों से भी बात कर उनकी समस्याओं को भी सुना।
आयुक्त ने स्कूल के प्राधानाचार्य को स्कूल की समस्याओं व मांगों के बारे में रिपोर्ट बनाकर देने के आदेश दिए। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी बिशन सिंह व स्कूल का स्टाफ उपस्थित थे।