{"_id":"31-24541","slug":"Udhampur-24541-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया वेतन जल्द जारी करे सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया वेतन जल्द जारी करे सरकार
Udhampur
Updated Mon, 22 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर (ब्यूरो)। पीएचई वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन मजालता इकाई की बैठक का आयोजन रविवार को खून इलाके में हुआ, जिसमें एसोसिएशन के सदस्यों ने सरकार से जल्द सीपी वर्कर्स का वेतन जारी करने की मांग की। लंबित मांगे पूरी नहीं होने पर फिर से सड़कों पर उतरने की भी चेतावनी दी। बैठक में तहसील चेयरमैन मोहन लाल शर्मा विशेष तौर पर मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए तहसील सचिव मक्खन लाल ने कहा कि एक वर्ष से भी ज्यादा समय से सीपी वर्करों को वेतन नहीं मिलने पर एसोसिएशन के सदस्यों ने आंदोलन छेड़ा था। बाद में सरकार की तरफ से औपचारिकता पूरी करने के लिए सीपी वर्कर्स को दो महीने का वेतन जारी कर दिया गया, अभी भी करीब 10 महीने का वेतन बकाया है। उन्होंने सरकार से अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई कर्मचारी बनाने की भी मांग उठाई।
तहसील प्रधान जगदीश चंद्र ने कहा कि आईटीआई वर्करों को पीएचई विभाग में काम करते हुए पांच वर्ष से भी ज्यादा समय बीत चुका है। उनकी मांग है कि सरकार आईटीआई वर्कर्स को आरईटी शिक्षकों की तर्ज पर स्थाई कर्मचारी बनाए। मोहन लाल शर्मा ने कहा कि सरकार की तरफ से लंबित मांगों को पूरा करने के लिए कोई प्रयास नहीं हो रहा है। इस मौके पर नासिर अहमद, ओम प्रकाश शर्मा, जीवन सिंह, सुनील शर्मा, चैन सिंह, अर्जुन सिंह आदि मौजूद थे।