फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   86 more people infected in Udhampur, 49 outbreak the epidemic

उधमपुर में 86 और लोग मिले संक्रमित, 49 ने महामारी को दी मात

विज्ञापन
86 more people infected in Udhampur, 49 outbreak the epidemic
उधमपुर। जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में कोरोना संक्रमितों का पाया जाना सोमवार को भी जारी रहा। शाम तक जिले में कुल 86 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें सभी स्थानीय हैं। विभागीय टीम ने उन्हें होम आइसोलेट कर संपर्क में आए लोगों का पता लगाना शुरू कर दिया है। वहीं, 54 लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं। सोमवार को कुछ दिनों बाद सौ से कम मामले मिलने पर स्वास्थ्य विभाग को कुछ राहत मिली है। मौजूदा समय में जिले में 731 मामले सक्रिय हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि करीब चार सप्ताह से जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। इस पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इसमें कामयाबी नहीं मिल पा रही है। करीब एक सप्ताह से तो हर रोज 100 से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। लेकिन सोमवार को 86 मामले मिलने और 49 लोगों को स्वस्थ होने से कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन

बीते वीरवार को जिले में कुल 128 संक्रमण के मामले सामने आए थे। इसके अगले दिन शुक्रवार को 125 मामले सामने आए थे। शनिवार को तीसरे दिन भी 141 नए मामले सामने आए थे। इनमें डीसी कार्यालय के 7 कर्मचारी भी शामिल थे। चौथे दिन रविवार को भी 105 नए मामले सामने आए थे। अब पांचवे दिन भी कुल 86 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 6384 हो गए हैं। इनमें से 5584 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। 69 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 731 सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed