{"_id":"60ae92898ebc3e00d33f2a76","slug":"83-people-including-35-security-personnel-returned-from-other-states-found-infected-udhampur-news-jmu2360498151","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्य राज्यों से लौटे 35 सुरक्षा कर्मियों सहित 83 लोग मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्य राज्यों से लौटे 35 सुरक्षा कर्मियों सहित 83 लोग मिले संक्रमित
विज्ञापन
उधमपुर। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बुधवार को उधमपुर को बड़ी राहत मिली है। शाम तक जिले में बाहरी राज्यों से लौटे 35 सुरक्षाबलों सहित कुल 83 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में रहने वाले केवल 48 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एक की कोरोना संक्रमण से मौत भी हो गई है। इसके साथ एक दिन में कुल 223 लोगों ने महामारी को मात दी है। पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी से प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को बहुत ज्यादा राहत मिल रही है।
मई महीने के अंतिम सप्ताह में लोगों को कोरोना से राहत मिल रही है। कुछ दिनों से लगातार कोरोना के मामलों में कमी आ रही है। इसके साथ कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे दिन प्रतिदिन कोरोना के सक्रिय मामले घंटते जा रहे हैं। मंगलवार को जिले में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देगी गई थी और कुल 102 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके साथ कुल 220 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे थे।
बुधवार को कुल 83 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और इनमें 35 बाहरी राज्यों से छुट्टी काट कर ड्यूटी पर लौटे सुरक्षाबल हैं। इसके साथ जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में रहने वाले कुल 48 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनके संपर्क में रहने वाले 100 से अधिक लोगों का पता लगा कर क्वारंटीन किया गया है और इनके कोरोना टेस्ट भी करवाए गए हैं। टिकरी ब्लाक में शाम तक कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 10303 हो गए हैं। इनमें से 9077 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। 116 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब कोरोना के सक्रिय मामले 1110 रह गए हैं।