फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   8 Corona positive new case in udhampur

नार्दर्न कमांड के तीन कर्मचारियों सहित आठ लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
8 Corona positive new case in udhampur
उधमपुर। जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को नार्दर्न कमांड के तीन कर्मचारियों सहित आठ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पांच लोग बाहरी राज्यों से लौटने पर पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें कुछ सीआरपीएफ तो कुछ सेना के जवान हैं। वहीं पॉजिटिव की संख्या में बढ़ोतरी होने के साथ ही प्रशासन की चिंता भी बढ़ती जा रही है। गौरतलब है कि जुलाई के शुरूआती सप्ताह में कोरोना के मामलों में थोड़ी गिरावट आई थी। संख्या में गिरावट आने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने राहत महसूस की और लगने लगा कि जल्द ही जिला उधमपुर कोरोना मुक्त हो जाएगा, लेकिन दो सप्ताह गुजरने के बाद अचानक पॉजिटिव मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई और इसके बाद फिर से प्रशासन की परेशानी भी बढ़ गई। एक दिन तो ऐसा भी आया, जिस दिन एक साथ 33 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। रविवार को एक साथ 16 लोग पॉजिटिव पाए गए। इनमें तीन लोग शहर के लंबी इलाके के रहने वाले थे। इसके बाद प्रशासन को मजबूरन लंबी गली को रेड जोन घोषित करना पड़ा। सोमवार को पांच लोग पॉजिटिव पाए। वहीं मंगलवार को आठ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें तीन लोग नार्दर्न कमांड के कर्मचारी है। इनमें दो माली हैं तो एक अन्य विभाग का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। स्वास्थ्य विभाग ने इनके संपर्क में रहने वाले लोगों को क्वारंटीन कर लिया है और इनके बारी बारी से कोरोना टेस्ट भी करवाए गए हैं। वहीं इसके साथ बाहरी राज्यों से लौटने पर दो सेना, एक एसएसबी, एक सीआरपीएफ और एक आईआरपी का जवान भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इनका कोरोना टेस्ट रेलवे स्टेशन जम्मू में किए गए थे और इनकी रिपोर्ट आने के बाद उपचार के बाद कुछ को सेना के अस्पताल और कुछ को जम्मू में भेज दिया गया है। इसी के साथ जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 417 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed