फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   71 youth selected for the multi- national company

71 युवा मल्टी नेशनल कंपनी के लिए चयनित

Mon, 02 Nov 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, उध्ामपुर
ब्यूरो/अमरउजाला, उध्ामपुर Updated Mon, 02 Nov 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
71 youth selected for the multi- national company

उड़ान प्रोजेक्ट के तहत पीजी कालेज में मल्टी नेशनल कंपनियों द्वारा दो दिनों तक साक्षात्कार करने के बाद 71 युवाओं का चयन किया गया। इन युवाओं को डेढ़ लाख से लेकर साढ़े तीन लाख रुपये प्रति वर्ष का वेतन पैकेज पर नौकरी दी जाएगी।

विज्ञापन


इससे पहले उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिस दौरान उन्हें भत्ता दिया जाएगा। कालेज में दो दिन तक हुए साक्षात्कार के दौरान जिले के सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कारपोरेट जगत की बैठक के बाद उड़ान योजना को शुरू किया गया था। पिछले एक साल से बहुराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय कंपनियां जम्मू कश्मीर के कालेजों में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर में करीब एक लाख युवाओं को रोजगार देने के लक्ष्य से उधमपुर में उड़ान के तहत यह तीसरा साक्षात्कार था। डीसी ने बताया कि युवाओं की लिखित परीक्षा ली जा रही है।

इसके बाद ग्र्रुप डिस्कशन कर सीधे रोजगार दिया जा रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों में इन युवाओं को काम करना होगा। बेहतर पैकेज के साथ युवाओं को इन प्राइवेट कंपनियों में बेहतर पोजीशन भी दी जा रही है।

उधमपुर में मेडिकल, सेमी मेडिकल, आईटी, कंप्यूटर आदि उत्पादनों से जुड़ी 20 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं के इंटरव्यू लिए। कालेज के प्रिंसिपल प्रो. एसएस भलवाल ने बताया अब कैंपस सेलेक्शन का वक्त आ गया है।


कंपनियां स्वयं कालेजों में जाकर बेहतर टैलेंट को चुन रही हैं। उन्हें रोजगार दे रही हैं। युवा एवं विद्यार्थी वर्ग इन कंपनियों के भर्ती कार्यक्रमों से काफी कुछ सीख सकता है, जिनका चयन नहीं हुआ है। उन्होंने भी काफी कुछ सीखा है और अगले दौर के कैंप में वह बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed