फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   5 star rating

डीपीएस को उधमपुर में प्रथम और प्रदेश में छठा स्थान मिला

विज्ञापन
5 star rating
उधमपुर: डीसी उधमपुर द्वारा डीपीएस की टीम को सम्मानित किया गया. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। रठियान स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल उधमपुर को सीईडी फाउंडेशन ने देश के ऑनलाइन शिक्षण प्रथाओं में अग्रणी स्कूल के लिए 5 स्टार रेटिंग दी है। संस्था ने डीपीएस को उधमपुर में नंबर एक और जम्मू कश्मीर में छठा स्थान दिया गया है। इसके लिए स्कूल को डीसी इंदु कंवल चिब ने बधाई दी।
विज्ञापन

डीसी ने अपने कार्यालय में स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं, और युवाओं के लिए अनुकूल वातावरण बनाने को लेकर स्कूल के प्रयासों की सराहना की। स्कूल के प्रो. उपाध्यक्ष डॉ. जे. सी. गुप्ता ने फैकल्टी सदस्यों की अपनी टीम, प्रिंसिपल डॉ. कुणाल आनंद व पूरे डीपीएस परिवार को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। कहा कि ग्रैंड ज्यूरी अवॉर्ड सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक संस्थानों को स्वीकार करने और उनकी सराहना करने के लिए एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पर्यावरण के लिए स्कूल के योगदान, जरूरतमंद और गरीबों की मदद, समाज की भलाई, विज्ञान में उत्कृष्टता, तर्क, सामुदायिक सेवा, आदि का आकलन करने के लिए सर्वेक्षण किया गया था। स्कूल को अकादमिक उत्कृष्टता, शिक्षक दक्षता, नेतृत्व गुणवत्ता, खेल चेतना, आदि के मानकों पर आंका गया। इन सभी मापदंडों को डीपीएस ने प्रभावी ढंग से पूरा किया, जिससे उधमपुर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इस मौके पर एमडी विवेक गुप्ता, अकादमिक निदेशक सुचेता गुप्ता और सीनियर हेड मिस्ट्रेस भांवी शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed