{"_id":"60fc5d128ebc3e585b5864cd","slug":"3917-people-got-vaccine-in-udhampur-udhampur-news-jmu240143223","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर में 3917 लोगों ने लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर में 3917 लोगों ने लगवाया टीका
विज्ञापन
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन का नया स्टाक मिलने के बाद शनिवार को फिर से वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। शात तक कुल 3917 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। हजारों की संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए सेंटरों में पहुंचे थे और वैक्सीन लगवाने के बाद घरों को लौटे।
गौरतलब है कि शुक्रवार शाम तक कोरोना वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में कमी आ गई थी। करीब 1600 लोगों को ही वैक्सीन लग सकी थी। लेकिन शाम के समय स्वास्थ्य विभाग के पास दस हजार डोज का नया स्टाक पहुंच गया। वहीं शनिवार सुबह ही सैकड़ों की संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए 50 से अधिक वैक्सीन सेंटरों में पहुंच गए थे। इसके बाद घंटों इंतजार करने के बाद लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
सात स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दूसरी डोज, 27 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने दूसरी डोज, 18 से 44 आयु वर्ग में 2513 लोगों ने पहली और तीन ने दूसरी डोज, 45 से 60 आयु वर्ग में 199 लोगों ने पहली और 896 लोगों ने दूसरी डोज, 19 वरिष्ठ नागरिकों ने पहली और 253 ने दूसरी डोज लगवाई है। रविवार को भी हजारों की संख्या में लोगों को वैक्सीन लगने की संभावना है।