फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   3742 people got vaccinated in the district

जिले में 3742 लोगों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
3742 people got vaccinated in the district
उधमपुर। जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में बनाए गए कोरोना सेंटरों पर बुधवार को शाम तक कुल 3742 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। वैक्सीन लगवाने के लिए वैक्सीन केंद्रों के बाहर सुबह से ही लोगों का पंहुचना शुरू हो गया था जिसका सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। सभी ने बारी-बारी से अपना रेजिस्ट्रेशन करवाने के बाद कोरोना वैक्सीन की खुराक ली।
विज्ञापन

गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग के पास कोरोना वैक्सीन की पर्याप्त डोज उपलब्ध होने के बाद लोगों को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया में तेजी आई है। हर रोज चार हजार के आसपास लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार को भी शाम तक जिले में 3742 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। इनमें एक हैल्थ केयर वर्कर ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, 18 से 44 आयु वर्ग के 1177 लोगों ने पहली तथा 1522 ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 45 से 60 आयु वर्ग के 66 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली और 723 ने दूसरी डोज ली। इसके साथ ही 26 वरिष्ठ नागरिकों ने पहली तथा 227 ने दूसरी डोज ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed