फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   3709 people vaccinated after getting new stock

नया स्टाक मिलने के बाद 3709 लोगों को लगाया टीका

विज्ञापन
3709 people vaccinated after getting new stock
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग को करीब 23 हजार डोज का नया स्टाक मिलने के बाद जिले में कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या में शनिवार को बढ़ोतरी हुई है। शाम तक जिले में कुल 3709 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। रविवार को भी हजारों की संख्या में लोगों को वैक्सीन लगेगी। कई सप्ताह के बाद स्वास्थ्य विभाग को इतना बड़ा स्टाक उपलब्ध हुआ है।
विज्ञापन

वैक्सीन की कमी के कारण शुक्रवार को कम संख्या में ही लोगों को वैक्सीन लग सकी थी। इसी कारण हजारों लोग बिना वैक्सीन के घर लौटे थे। शुक्रवार शाम को ही स्वास्थ्य विभाग को करीब 23 हजार डोज का नया स्टाक मिल गया और इसी के साथ शनिवार को वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है। शाम तक कुल 3709 लोगों को वैक्सीन लगी है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार छह स्वास्थ्य कर्मचारियों को दूसरी, 64 फ्रंट लाइन वर्कर्स को दूसरी, 18 से 44 आयु वर्ग में 2459 लोगों को पहली और 14 को दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग में 139 लोगों को पहली और 806 लोगों को दूसरी, 33 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 188 को दूसरी डोज दी गई है। शाम तक स्वास्थ्य विभाग के पास 21230 डोज मौजूद थे। रविवार को छुट्टी के दिन हजारों की संख्या में लोगों को वैक्सीन लगने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed