फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   36 Drug And Cattle Smugglers Arrested

Udhampur News: तीन माह में 52.32 लाख का नशा बरामद, 36 तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
36 Drug And Cattle Smugglers Arrested
- नशा और पशु तस्करी में 1.49 लाख की संपत्ति जब्त
विज्ञापन

उधमपुर। पिछले तीन महीने में जिला पुलिस ने नशा तस्करी के विभिन्न मामलों में 52.32 लाख रुपये के मादक पदार्थ जब्त करते हुए 36 तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं, नशे और गोवंश तस्करी से जुड़ी 1.49 करोड़ की संपत्ति भी पुलिस ने जब्त की है।
पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज करते हुए 2025 की पहली तिमाही यानि जनवरी से मार्च के दौरान एनडीपीएस अधिनियम के तहत 27 मामले दर्ज किए। जिसके परिणामस्वरूप एनडीपीएस के तहत 33 और पीआईटी एनडीपीएस व पीएसए के तहत तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। जबकि 1.49 करोड़ की चल व अचल संपत्ति को भी जब्त किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुल 171.82 ग्राम हेरोइन, 96 ग्राम चरस, 40 किलोग्राम भुक्की और 96 ग्राम गांजा बरामद किया है। जिसकी काले बाजार कुल कीमत 52.32 लाख रुपये है।
विज्ञापन

पिछले तीन महीनों में विभिन्न नाकों, गश्त व तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को यह सफलता प्राप्त हुई है। नशा तस्करी में इस्तेमाल किए गए 11 वाहन भी जब्त किए गए। जबकि मादक पदार्थों और गोवंश की तस्करी से जुड़ी 1.49 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई, जिसमें एक फ्लैट, तीन ट्रक, दो कारें और एक टाटा मोबाइल शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशा - मात्रा - कीमत
हेरोइन - 171.820 ग्राम - 41,23,680
चरस - 96 ग्राम - 28,880
भुक्की - 60 किलोग्राम -1, 20,000
गांजा - 96 ग्राम - 9,60,000
कुल - 52.32 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed