फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   3323 people were vaccinated in the district

जिला में 3323 लोगों को लगाया गया टीका

विज्ञापन
3323 people were vaccinated in the district
उधमपुर। नया स्टाक पहुंचने के बाद जिले में वैक्सीनेशन प्रक्रिया में तेजी आ गई है। इसके साथ ही जिले में शनिवार शाम तक 3323 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। शहर व ग्रामीण इलाकों में वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों का सुबह से दोपहर तक पहुंचना जारी रहा। सबसे अधिक 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में बीते तीन दिन से बहुत ज्यादा कमी आई थी। इसका सबसे बड़ा कारण वैक्सीन की कमी था। लेकिन अब नियमित तरीके से नया स्टाक पहुंचने पर वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को जहां मात्र एक हजार के करीब लोगों को ही वैक्सीन लग पाई थी। वहीं शनिवार को इसमें आए उछाल के साथ तीन हजार से अधिक लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार को शाम तक 40 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने दूसरी, 18 से 44 आयु वर्ग में 2068 लोगों ने पहली तथा 15 ने दूसरी डोज लगवाई। इसके अलावा 45 से 60 आयु वर्ग में 131 लोगों ने पहली और 852 लोगों ने दूसरी, 16 वरिष्ठ नागरिकों ने पहली और 201 ने दूसरी डोज लगवाई है। वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट होकर काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed