फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   2953 people got vaccinated in the district

जिले में 2953 लोगों को लगा टीका

विज्ञापन
2953 people got vaccinated in the district
उधमपुर। जिले में कोविड वैक्सीनेशन प्रक्रिया जोरशोर से जारी है। वीरवार को भी इसमें बढ़ोतरी देखी गई। शाम तक जिले में करीब तीन हजार लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। सुबह से दोपहर तक लोग वैक्सीन लगवाने के लिए वैक्सीन सेंटरों में पहुंचते रहे। शाम तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से 2953 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में पिछले करीब पांच दिन से वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हर रोज तीन हजार के करीब लोग वैक्सीन लगवा रहें हैं। स्वास्थ्य विभाग को भी लगातार नया स्टाक मिल रहा है। इसलिए वैक्सीन की कमी नहीं हो रही है। बुधवार को जहां 2940 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगाई गई थी। वीरवार को शाम तक 2953 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। इनमें 11 फ्रंट लाइन वर्कर्स को दूसरी, 18 से 44 आयु वर्ग में 1027 लोगों को पहली और 1062 लोगों को दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग में 80 लोगों को पहली और 572 लोगों को दूसरी, 25 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 176 को दूसरी डोज लगाई गई है। स्वास्थ्स विभाग के पास चार हजार से अधिक डोज अभी भी उपलब्ध है। शुक्रवार को भी कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed