फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   291 people tested health in two days

चिनैनी में दो दिन में 291 लोगों जांचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
291 people tested health in two days
चिनैनी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्रधिकरण कैंप कार्यालय रामबन की तरफ से सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत चिनैनी के श्यामा प्रसाद मुखर्जी सुरंग टोल पर दो दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 291 लोगों की जांच की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय राजमार्ग प्रधिकरण के योजना निदेशक पुरुषोत्तम फोंसा, एसएसपी जितेंद्र सिंह ने किया। मौके पर सबसे पहले दोनों अधिकारियों की जांच की गई। स्वास्थ्य अधिकारियों फिजीशियन डॉक्टर पंकज बसनोत्रा, एनसीडी काउंसलर अरबिंद माथुर आदि ने टोल प्लाजा के कर्मचारियों, चालकों, सहचालकों और यात्रियों की जांच की। वहीं, निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। अधिकारियों ने बताया कि प्रति वर्ष हर छह मास में विभाग की तरफ से सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाता है। इसके तहत स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जाता है। इस अवसर पर नेशनल हाईवे अथारिटी के जंग प्रोफेशनल टेक्निशियन साहिल उप्पल, नोडल अधिकारी अंकित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed