फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   250 Street Install in City

Udhampur News: शहर में 250 स्ट्रीट लाइटें लगीं, 100 और लगाने की तैयारी

विज्ञापन
250 Street Install in City
उधमपुर। में नगर परिषद का लाइनमैन खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट की मरम्मत करता हुआ।
- लोगों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। नगर परिषद ने शहर के 21 वार्डों में तीन लाख की लागत से स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम शुरू कर दिया है। इससे लोगों को रात के समय होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी। पहले उन वार्डों में लाइटें लगाई जा रही हैं जहां नहीं लगी हैं। 21 वार्डों में तकरीबन 250 से अधिक स्ट्रीट लाइटें लगाई जा चुकी हैं, लगभग 100 और लगाई जाएंगी।
बता दें कि शहरवासियों को स्ट्रीट लाइटें की समस्या के कारण परेशानी से दो-चार होना पड़ रहा था। अब लाइटें लगने के बाद किसी भी वार्ड की गलियों में रात के समय अंधेरा नहीं पसरेगा। लंबे समय से शहर के कई वार्डों में स्ट्रीट लाइटें खराब होने के साथ ही कई जगहों पर लाइटें नहीं थीं। इससे रात के समय क्षेत्र में अंधेरे में आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लोग कई बार नगर परिषद से जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइटें लगाने की मांग कर चुके थे। नई स्ट्रीट लाइटें लगने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


अंधेरे में कई लोग हुए आवारा कुत्तों के शिकार
कई वार्डों की गलियों में स्ट्रीट लाइटें न होने से रात के समय अंधेरा होने के कारण लोग आवारा कुत्तों के शिकार हुए हैं। लोग परिषद के दफ्तर में जाकर क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने की गुहार लगा चुके थे। हालांकि नगर परिषद ने भी आश्वासन दिया था कि जैसे ही उनके पास लाइटें आएंगी, उन्हें लगाने का काम शुरू करवा देंगे। अब गलियों में रोशनी की व्यवस्था होने से अंधेरा नहीं रहेगा और न ही कोई आवारा कुत्तों का निशाना बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट....

अब तक करीब 250 लाइटें लगाई जा चुकी हैं, जबकि 100 लाइटें और लगाई जाएंगी। इस कार्य को युद्ध स्तर पर शुरू करवाया गया है। उम्मीद है कि एक सप्ताह के भीतर शहर के हर वार्ड व गलियों में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की भी मरम्मत कर दी जाएगी। जहां जरूरत होगी नई लाइटें भी लगाई जाएंगी।
- राजेंद्र डींगरा, सीईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed