फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   1979 people vaccinated in the district

जिले में 1979 लोगों को लगा टीका

विज्ञापन
1979 people vaccinated in the district
उधमपुर। खराब मौसम के कारण बुधवार को कम संख्या में लोगों को ही वैक्सीन लग सकी है। स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन के लिए पूरी तैयारी कर रखी थी, लेकिन बारिश के कारण कम संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे। दोपहर तक कुल 1979 लोगों को ही वैक्सीन लगी है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से हर रोज साढ़े तीन हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। सुबह से दोपहर तक वैक्सीन सेंटर के बाहर लोगों को कतार में लगा हुआ देखा जा सकता है। बुधवार को भी हजारों लोगों को वैक्सीन लगने की संभावना थी, लेकिन खराब मौसम के कारण उम्मीद अनुसार लोग नहीं पहुंच सके। शाम तक कुल 1979 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार 18 से 44 आयु वर्ग में कुल 638 लोगों ने पहली और 853 ने दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग में 43 लोगों ने पहली और 327 ने दूसरी, आठ वरिष्ठ नागरिकों ने पहली और 110 ने दूसरी डोज लगवाई है। अगर वीरवार को मौसम साफ रहता है तो इनकी संख्या में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed