फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   1720 people got vaccinated in the district

जिले में 1720 लोगों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
1720 people got vaccinated in the district
उधमपुर। जिले में रविवार को कोविड वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में कमी आई है। शाम तक केवल 1720 लोगों का ही टीकाकरण हो पाया है। दो दिन की सरकारी छुट्टी के कारण वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या में थोड़ी कमी आई है। सोमवार को इनकी संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में हर रोज वैक्सीन लगवाने के लिए हजारों की संख्या में लोग सामने आ रहे हैं, लेकिन छुट्टी के दिन संख्या में कमी आ रही है। छुट्टी के दिन कम संख्या में वैक्सीन सेंटर खोले जा रहे हैं और इसी कारण वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में कमी आ रही है। करीब दो सप्ताह से हर रोज चार हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। लेकिन शनिवार को गांधी जयंती की छुट्टी के चलते केवल 2660 लोगों को ही वैक्सीन लगाई गई। रविवार को तो इनकी संख्या 1720 तक रह गई है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार 18 से 44 आयु वर्ग में 660 लोगों को पहली और 676 को दूसरी डोज 45 से 60 आयु वर्ग में 75 लोगों को पहली और 217 को दूसरी, 26 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 66 को दूसरी डोज लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed