फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   166 crore for development approval

विकास कार्यों के लिए 166 करोड़ की मंजूरी

Thu, 29 Oct 2015 01:35 AM IST
ब्यूराे/अमरउजाला, उध्ामपुर
ब्यूराे/अमरउजाला, उध्ामपुर Updated Thu, 29 Oct 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
166 crore for development approval
स्वास्थ्य मंत्री और जिला विकास बोर्ड उधमपुर के चेयरमैन चौधरी लाल सिंह ने जिला विकास आयुक्त कार्यालय में जिला विकास बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की।
विज्ञापन


इस दौरान उधमपुर जिले के विकास को वर्ष 2015-16 के लिए 166 करोड़ 31 लाख रुपये को मंजूरी दी गई है।
बैठक को संबोधित करते हुए लाल सिंह ने डीसी डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी को निर्देश दिए कि समय पर सभी विकास कार्यों को पूरा किया जाए।

उन्होंने डीसी को खुद कार्यों की निगरानी करने को कहा तथा जिला विकास बोर्ड की बैठक के दौरान लिए गए सभी निर्णयों को यथा स्थिति लागू करने के निर्देश दिए।

उन्होंने उधमपुर के डीडीसी द्वारा विभिन्न विकास कार्यों को पूरा करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और इस बात पर जोर दिया कि संबंधित धनराशि को विकास कार्यों को लागू करने के लिए ही व्यय करें।
विज्ञापन


उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को इस बात पर जोर दिया कि विभागों की विभिन्न केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं एवं कार्यक्रमों को लागू करने के लिए जवाबदेही सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व डीसी ने चेयरमैन को बताया कि जिले में 110 पुलों के निर्माण किए जा रहे हैं। उन्होंने शिक्षा एवं जीविका पर आधारित मुद्दों के बारे में जानकारी दी।


बैठक में वित्त एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री पवन कुमार गुप्ता, रामनगर विधायक आरएस पठानिया, चनैनी के विधायक दीनानाथ भगत सहित विभिन्न विभागीय प्रमुख तथा संबंधित विभागों के जिला अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed