{"_id":"699b6048539cc6b117011d4e","slug":"12th-board-papers-udhampur-news-c-202-1-udh1010-132913-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: केमिस्ट्री की परीक्षा को लेकर शिक्षकों के टिप्स, छात्र महत्वपूर्ण शब्दों और रिएक्शन को सही तरीके से लिखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: केमिस्ट्री की परीक्षा को लेकर शिक्षकों के टिप्स, छात्र महत्वपूर्ण शब्दों और रिएक्शन को सही तरीके से लिखें
विज्ञापन
उधमपुर। 12 वीं बोर्ड परीक्षा शुरू होने जा रही है और केमिस्ट्री को लेकर छात्रों में खासा तनाव रहता है। छात्रों में परीक्षा को लेकर काफी उत्साह और तनाव दोनों देखने को मिल रहा है। इसी बीच शिक्षकों ने छात्रों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए हैं। केमिस्ट्री विषय तीन भागों में बंटा होता है- आर्गेनिक, इनआर्गेनिक और फिजिकल केमिस्ट्री। इसमें आर्गेनिक केमिस्ट्री छात्रों को सबसे अधिक कठिन लगती है। क्योंकि इसमें रिएक्शन, फार्मूला और मैकेनिज्म को समझना जरूरी होता है। महत्वपूर्ण शब्दों और रिएक्शन को सही तरीके से लिखें। समय को बचाने के लिए फ्लोचार्ट के माध्यम से उत्तर लिखें। जिससे किसी कार्य को शुरू से अंत तक चरणों में स्पष्ट से दिखाया जा सके।
अधिकतर छात्र रिएक्शन को ठीक से समझ नहीं पाते और परीक्षा में कुछ भी लिख देते हैं। इससे उत्तर पुस्तिका जांचने वाले परीक्षक को परेशानी होती है और ऐसे उत्तरों पर कम अंक दिए जाते हैं। छात्र वही लिखें जो उन्हें ठीक से आता हो और जिसे वे सही तरीके से समझा सकें, साफ और स्पष्ट उत्तर लिखें। ताकि अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकें। साथ ही छात्रों को ध्यान रखना चाहिए कि परीक्षा के अंतिम समय में पूरा सिलेबस खत्म करने की कोशिश न करें, किसी प्रकार का कोई दबाव न लें। जितना सिलेबस पहले से पढ़ा है, उसी को अच्छे तरह दोहराएं।
- प्रोफेसर रितिका महाजन, शिक्षिका
12 वीं बोर्ड परीक्षा में छात्रों को 15 प्रतिशत तक प्रश्न छोड़ने की छूट दी गई है, जो लगभग 12 अंकों के बराबर होती है। इससे कठिन प्रश्न छोड़कर आसान और समझ में आने वाले प्रश्नों को हल करने का मौका मिलेगा, जिससे अंक बढ़ने की संभावना रहेगी।
विज्ञापन
- वर्षा शर्मा।