{"_id":"6833710eb43ec03f94019d50","slug":"11th-class-board-result-out-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-123558-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: वंशिका ने 488 अंक लेकर स्कूल में किया टाॅप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: वंशिका ने 488 अंक लेकर स्कूल में किया टाॅप
विज्ञापन
वंशिका वर्मा का मुंह मीठा करवाते परिजन। संवाद
11वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित, विद्यार्थी बोले- अब आगे 12वीं की परीक्षा कॅरिअर की सफलता के लिए महत्वपूर्ण
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की तरफ से रविवार को 11वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। इसमें सरकारी और निजी स्कूलों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आए।
उनका कहना था कि परीक्षा के बाद परिणाम को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, आज परिणाम घोषित होने के बाद इंतजार खत्म हो गया है। अब आगे की पढ़ाई पर ध्यान देना है क्योंकि 12वीं की परीक्षा कॅरिअर की सफलता के लिए महत्वपूर्ण सीढ़ी है। शहर के कामन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल के कुल 98 छात्रों ने 11वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी जिनमें से 15 छात्रों ने 90 प्रतिशत से ऊपर और 57 छात्रों ने डिस्टिंक्शन हासिल की। स्कूल के टाॅपरों में वंशिका वर्मा ने 488 अंक लेकर कामर्स में टाॅप किया है जबकि राजवीर सिंह ने 486 अंक लेकर सांइस और पूर्वा ने 480 अंक लेकर आर्ट्स विषय में टाॅप किया है।
इसी तरह जिला के अन्य सरकारी व निजी स्कूलों का परीक्षा परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा है। एवरग्रीन माडल अकादमी कल्लर उधमपुर के विद्यार्थियों में सिमरन देवी, समीक्षा, अतिका इकबाल, ललिता देवी, राखी देवी, पल्लवी मेहरा, अमिशा देवी ने डिस्टिंक्शन हासिल की है। शानदार अंक लेने वाले छात्रों के घरों में दिनभर खुशी और बधाइयों का सिलसिला चलता रहा। वहीं इस मौके कुछ स्कूलों में भी कार्यक्रम का आयोजन कर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।