फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Security forces increased vigil on border on Independence Day

Independence Day: सुरक्षा बलों ने बॉर्डर पर बढ़ाई चौकसी, आधुनिक हथियारों से दुश्मनों को देंगे मुंहतोड़ जवाब

Sun, 14 Aug 2022 08:53 AM IST
विजय पुंडीर कुलबीर चौधरी, जम्मू और कश्मीर
कुलबीर चौधरी, जम्मू और कश्मीर Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 14 Aug 2022 08:53 AM IST
सार

आधुनिक उपकरणों व हथियारों से दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारतीय सेना तैयार बैठी है। आभासी वास्तविकता प्रशिक्षण प्रणाली के तहत दुश्मन की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकती है, जिसको नाम दिया गया है संजय और यह नाम महाभारत से लिया गया है।

विज्ञापन
Security forces increased vigil on border on Independence Day
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी खलल न डाल सकें, इसके लिए सेना व बीएसएफ ने बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी है। भले ही पाकिस्तान ने समझौते के तहत सीमा पर गोलाबारी बंद कर रखी है, लेकिन जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद फैलाने के लिए पड़ोसी मुलक लगातार नापाक साजिशें रच रहा है।

विज्ञापन


आधुनिक उपकरणों व हथियारों से दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारतीय सेना तैयार बैठी है। आभासी वास्तविकता प्रशिक्षण प्रणाली के तहत दुश्मन की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकती है, जिसको नाम दिया गया है संजय और यह नाम महाभारत से लिया गया है, क्योंकि जिस प्रकार महाभारत का युद्ध संजय ने युद्ध भूमि में बिना गए देखा था। उसी प्रकार इस यंत्र से भी युद्ध भूमि में गए सब कुछ देखा जा सकता है कि वहां पर क्या हो रहा है। इसका प्रयोग घुसपैठ पर नजर रखने और रात के समय ड्रोन की गतिविधियों को रोकने के लिए भी किया जा रहा है। 
विज्ञापन


आधुनिक हथियारों से लैस भारतीय जवान सतर्कता के स्तर को बढ़ाने के लिए अब आंखों पर पट्टी बांध आवाज पर सटीक निशाना साधने का परीक्षण हासिल कर रहे हैं। भारतीय सेना के शार्पशूटर सीमा पार अंधेरे की आड़ में पाकिस्तान पर मास्क प्रहार करने के लिए तैयार बैठे हैं। जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना की मदद से अभी भी बड़ी संख्या में आतंकवादी गुलाम कश्मीर से इस तरफ घुसपैठ करने के लिए मौके तलाश रहे हैं। सरहद पर दुश्मन कभी धुंध, तो कभी अंधेर और कभी सरकंडे की आड़ में घुसपैठ कर नापाक हरकतों को अंजाम देता है, लेकिन हर बार उनको मुंह की खानी पड़ती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंखों पर पट्टी बांध निशाना साध रहे जवान
आधुनिक हथियारों में इस समय भारतीय सेना के पास फिनलैंड में निर्मित साको स्नाइपर राइफल, इजराइल में निर्मित नेगेव एलएमजी और अमरीका की सिग फायर जैसी राइफलें हैं। भारतीय जवान सीमा पर चुनौतियों का सामना करने के लिए इन हथियारों से स्टीक लक्ष्य भेदने के लिए प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं। प्रशिक्षण में जवानों की आंखों पर पट्टी बांधकर टारगेट पर निशाना साधा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed