{"_id":"591c52c34f1c1b2d0bf22e02","slug":"sargoshiya-is-first-bollywood-film-to-have-its-premiere-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"#Sargoshiyan: 40 साल बाद हुआ कश्मीर में फिल्म का प्रीमियर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#Sargoshiyan: 40 साल बाद हुआ कश्मीर में फिल्म का प्रीमियर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Wed, 17 May 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
सरगोशियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी फिल्म 'सरगोशियां' का प्रीमियर डल झील के किनारे स्थित एसकेआईसीसी के आडिटोरियम में हुआ। यह पहला मौका है जब बॉलीवुड की किसी फिल्म का प्रीमियर कश्मीर में हुआ है। यह इसलिए भी खास है, क्योंकि 1990 के दशक के बाद श्रीनगर में पहली बार बड़े परदे पर किसी फिल्म का प्रदर्शन हुआ।
विज्ञापन
आतंकवाद पनपने के साथ ही कश्मीर के सभी 13 सिनेमाघरों में ताले लटक गए थे। इसके चलते घाटी के कई युवाओं ने तो आज तक सिनेमाघर देखा ही नहीं है। प्रीमियर के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, शिक्षा मंत्री अलताफ बुखारी, आसिया नक्कास सहित कई नामचीन लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
कश्मीर घूमने आए तीन दोस्तों की कहानी पर बनी इस फिल्म में टॉम आल्टर, फरीदा जलाल, अलोक नाथ, शहबाज खान आदि कलाकारों के अलावा दोस्तों के किरदार में इंद्रनील सेनगुप्ता, हसन जैदी और सारा खान हैं। हालांकि दर्शकों में जेएंडके बैंक और पर्यटन विभाग से जुड़े लोगों की तादाद ही ज्यादा थी, फिर भी श्रीनगर में प्रीमियर होना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला ने कश्मीर में सिनेमाघर फिर से खोले जाने की जरूरत पर जोर देकर कहा कि अगर पाकिस्तान में सिनेमाघर चल सकते हैं तो कश्मीर में क्यों नहीं। यहां के बच्चों को क्यों मनोरंजन से रोका जाता है।
वरिष्ठ अभिनेता आलोक नाथ ने कहा कि 40 साल बाद कश्मीर आकर बहुत अच्छा लगा। इमरान खान ने कहा मेरा सपना था कश्मीर के कलाकारों के साथ कश्मीर में फिल्म को शूट करने का। इस फिल्म ने वह पूरा कर दिया।