फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Pulwama Railway Station Terror Attack Updates: Another RPF jawan also martyred

Pulwama Railway Station Terror Attack Updates: आरपीएफ का दूसरा जवान भी शहीद, छह दिन से चल रहा था श्रीनगर में उपचार 

Sat, 23 Apr 2022 10:20 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 23 Apr 2022 10:20 AM IST
सार

पुलवामा में आतंकियों ने 18 अप्रैल को रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ के जवानों पर हमला कर दिया था। इसमें दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसमें एक ने उसी दिन जबकि दूसरे ने छह दिन बाद दम तोड़  दिया। 

विज्ञापन
Pulwama Railway Station Terror Attack Updates: Another RPF jawan also martyred
encounter - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलवामा रेलवे स्टेशन के बाहर छह दिन पहले आरपीएफ जवानों पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। इसमें दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एक जवान उसी दिन शहीद जबकि दूसरे का श्रीनगर के अस्पताल में इलाज चल रहा था। उसने भी घटना के नौ दिन बाद दम तोड़ दिया। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने गैर मुस्लिम पुलिस कर्मियों को निशाना बनाकर हमला किया।

विज्ञापन

पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया

इसके तत्काल बाद पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा बलों ने व्यापक पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। हालांकि आतंकियों का सुराग नहीं लग सका। आतंकियों की ओर से दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा बलों, आम नागरिकों व गैर कश्मीरी मजदूरों पर इस महीने 18 दिन में हमले की यह सातवीं घटना थी। 

विज्ञापन

इसमें अब तक 10 लोगों को निशाना बनाया जा चुका

इसमें अब तक 10 लोगों को निशाना बनाया जा चुका है। पुलिस ने बताया कि काकापोरा रेलवे स्टेशन के बाहर एक दुकान पर चाय पीने आए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के दो जवानों सब इंस्पेक्टर देवराज व हेड कांस्टेबल सुरिंदर सिंह को निशाना बनाकर पहले से घात लगाए आतंकियों ने काफी करीब से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें दोनों बुरी तरह घायल हो गए

इसमें दोनों बुरी तरह घायल हो गए। खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरे घायलों को तत्काल पास के अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान सुरिंदर ने दम तोड़ दिया। देवराज की हालत गंभीर बनी हुई थी। उसे उपचार के लिए श्रीनगर में भर्ती करवाया गया था। 

घायल दोनों जवान शहीद 

हमले के तुरंत बाद आसपास के इलाकों को घेरे में लेते हुए हमलावरों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। कश्मीर जोन पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट में लिखा कि आतंकियों ने काकापोरा पुलवामा में आरपीएफ जवानों पर हमला किया। इस हमले में आरपीएफ  के दो जवानों को बुलेट इंजरी हुई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। घायल दोनों जवान अब शहीद हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed