फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   weather

जिले में वर्षा से मेंढर में भी फिर बदला मोसम,ठंड का होने लगा एहसास

विज्ञापन
weather
मेंढर। उपजिले और इसके आसपास के इलाकों में सोमवार की रात से हो रही बारिश से मौसम में एक बार फिर बदलाव आया है। एक बार फिर से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। सुबह से शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। ऊंचे स्थानों पर ओलावृष्टि और मैदानी इलाकों में बारिश के साथ तेज हवा चलने से लोगों को ठंड का अहसास होता दिखा। इससे बचने के लिए उनको गर्म कपड़े पहनने पड़े।
विज्ञापन

मेंढर वासियों विजय कुमार चंदन, रमेश कुमार बाली, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद तारक, मोहम्मद कासिम, अमृत लाल, प्रदीप कुमार साहनी और हरमीत सिंह ने कहा कि मेंढर में कई दिन से मौसम में सुधार होने के कारण गर्मी का अहसास होना शुरू हो गया था। इस बारिश ने एक बार फिर से ठंड लौट आई है, जिससे बचने हेतु हमें गर्म कपड़े पहनने पड़े। उधर किसान वर्ग काफी प्रसन्न है। उनका कहना है कि गंधक की फसल के लिए यह फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed