{"_id":"5d71694a8ebc3e01702cffa6","slug":"teachers-day-poonch-news-jmu192629935","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक दिवस के मौके पर सभी शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक दिवस के मौके पर सभी शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन
नौशेरा में शिक्षक दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते बच्चे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। विभिन्न शिक्षा संस्थानों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। शिक्षक दिवस का मुख्य आयोजन नगर स्थित गुरु निवास बाल विद्यालय हाईस्कूल में किया गया। छात्रों ने एक तरफ जहां शिक्षक दिवस पर आयोजित सेमिनार में अपने-अपने विचार रखते हुए सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया। इसके अलावा छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत कर शिक्षकों के प्रति अपने सम्मान को प्रदर्शित किया। इसके अलावा शिक्षकों के बीच संगीत प्रतियोगिता भी आयोजित कराई गई। अध्यक्षता स्कूल के प्रिंसिपल चमल लाल शर्मा ने जबकि बाबा बीरमशाह गुरुगद्दी के गुरु लोकेश दत्त इसके मुख्य अतिथि रहे।
धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस
राजोरी। महान शिक्षक और पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया गया। अधिकांश विद्यालयों में पौधरोपण का कार्यक्रम भी किया गया।
जवाहरनगर के हैप्पी होम हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षाविद् डा. राधाकृष्णन के चित्र पर बच्चों और शिक्षकों ने पुष्प अर्पित किए। प्रिंसिपल नीलू बख्शी कहा कि शिक्षक समाज का आइना होता है। उसे समाज में अच्छे इंसान और ईश्वर के रूप में लोग देखते है। इसलिए उन्हें अच्छा आचरण करना चाहिए। बिना गुरु के ज्ञान संभव नहीं है। कहा कि शिक्षाविद् डा. राधाकृष्णन से शिक्षकों को सीख लेनी चाहिए। गुरु के महत्व को भली भांति लोगों को बताने का काम किया। उधर, शहर के एहईएम स्कूल में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
शिक्षक दिवस के मौके पर कई कार्यक्रम
नौशेरा। नगर और आसपास के सभी शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन्र को याद किया गया। इस आयोजन के दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल गरल के प्रिसिंपल अनिल शर्मा की देखरेख में आयोजन हुआ। कराइस्ट स्कूल में फादर सुजीत की देखरेख में कई कार्यक्रम हुए। इस दौरान एडिशनल एसपी गिरधारी लाल शर्मा, डिप्टी सीईओ जेपी सिंह एसडीपीओ बृजेश शर्मा मौजूद रहे।