फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   sport

पुंछ में ताइक्वांडो की महिला खिलाड़ियों ने दिखाए आत्मरक्षा के पैंतरे

विज्ञापन
sport
पुंछ। सेना की पुंछ ब्रिगेड की तरफ से 75वें लिंक दिवस के सिलसिले में रविवार सुबह नगर स्थित एस्ट्रो टर्फ मैदान में ताइक्वांडो खिलाड़ियों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ताइक्वांडो अकादमी के प्रशिक्षक राजेंद्र सिंह की देखरेख में ताइक्वांडो के सौ से अधिक महिला खिलाड़ियों ने भाग लेते हुए आत्मरक्षा के लिए अपनाए जाने वाले पैतरों का प्रदर्शन करने के साथ कई हैरतअंगेज गुर दिखाए। जिन्हें देख दर्शक हैरान हो कर रह गए।
विज्ञापन

पुंछ जैसे दूर दराज और नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्र की इतनी बडी संख्या में ताइक्वांडो खेलने वाली महिला खिलाड़ियों और उनके मनोबल एवं आत्म विश्वास को देर कर हर कोई अचंभित होकर रह गया। इन महिला खिलाड़ियों ने आत्मरक्षा के पैंतरे दिखाते हुए जहां एक तरफ महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं को नशीली वस्तुओं से दूर रहने का आह्वान करते हुए उन्हें खेलों से जुड़ने का आग्रह भी किया। इस आत्म रक्षा के पैंतरे प्रदर्शित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने वाली राबिया, खुशी, साईमां, कनिका आदि का कहना था कि हमें हमारे प्रशिक्षक राजिंद्र सिंह जहां ताइक्वांडो को नियमित अभ्यास करते हैं, जिसके बल पर हमने प्रदेश स्तर पर पदक प्राप्त किए हैं। वह हमें आत्मरक्षा के गुर भी सिखाते हैं। इससे हममें आत्म विश्वास कई गुना बढ़ गया है। आज जो देश भर में लड़कियों के प्रति हालात बने हैं। उनमें हर लड़की को आत्मरक्षा के पैंतरे आने चाहिए। हम उन लड़कियों का भी आह्वान करती हैं, जो खेलों से दूर है कि आओ आप भी हमारे साथ आत्मरक्षा के गुर सीखो। हम सेना का भी धन्यवाद अदा करते हैं जिसने हमें आज पुंछ लिंक अप दिवस के उपलक्ष्य में प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मंच प्रदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed