{"_id":"606e09608ebc3edbef0a969b","slug":"sena-poonch-news-jmu23293984","type":"story","status":"publish","title_hn":"पी ओ के से इस पार आ गए 11मवेशियों को भारतीय सेना ने चक्कां दा बाग से पी ओ के लोटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पी ओ के से इस पार आ गए 11मवेशियों को भारतीय सेना ने चक्कां दा बाग से पी ओ के लोटाया
विज्ञापन
पुंछ के चक्का दा बाग की राहें मिलन पर भारत पाकिस्तानी सेना के अधिकारी मवेशियों को लोटने के लिए हा?
- फोटो : POONCH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। सेना ने पाकिस्तान के साथ संबंधों को सुधारने की तरफ एक कदम और आगे बढ़ाते हुए नियंत्रण रेखा के उस पार पीओके से गलती से इस पार आ गए 11 मवेशियों को चक्कां दा बाग के रास्ते पाकिस्तानी सेना के माध्यम से उनके मालिकों तक पहुंचाने का काम किया। इसके लिए पीओके से आए गाय, भैंसों के मालिकों ने सेना की सराहना करते हुए धन्यवाद अदा किया।
जानकारी के अनुसार दो दिन पहले भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर करमाड़ा क्षेत्र में पीओके से करीब 11 मवेशी गलती से इस पार आ गए। जिनका पता चलने पर क्षेत्र में तैनात सेना ने लोगों की सहायता से उनको सुरक्षित स्थान पर रखवाने के साथ ही उनके लिए चारे पानी का प्रबंध कराया। इसके बाद बुधवार को पाकिस्तानी सेना से संपर्क कर उन्हें मवेशियों के इस पार आने के बारे में जानकारी दी। इसके बाद दोपहर को जिले में चक्कां दा बाग की राहें मिलन के रास्ते मवेशियों को पाकिस्तानी सेना के मध्यम से उनके मालिकों तक पहुुंचाया।
सेना की इस कार्रवाई की जहां पीओके के मवेशियों के मालिकों ने प्रशंसा की। वहीं करमाड़ा क्षेत्र के लोगों ने भी सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में पाक सेना को भी इसी प्रकार अगर कभी गलती से हमारे मवेशी उस पार चले जाएं तो लौटा देने चाहिए। गौरतलब है कि पाकिस्तान में इन 11 मवेशियों की कीमत 20 लाख के करीब होगी।