फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Power House Club won the match

पावर हाउस क्लब ने जीता मैच

Wed, 11 Nov 2015 02:01 AM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 11 Nov 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
Power House Club won the match

नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कराई जा रही महिला जिला हाकी प्रतियोगिता में पावर हाउस क्लब ने डिग्री कालेज क्लब को 4-2 से हरा कर जिला महिला हाकी का खिताब अपने नाम किया।

विज्ञापन


मंगलवार शाम को प्रतियोगिता का फाइनल मैच आयोजित किया गया। मैच की शुरूआत में पावर हाउस क्लब के खिलाड़ियों ने पहले दस मिनट में ही डिग्री कालेज पर दबाव बनाना शुरू कर दिया और पहले हाफ  के समाप्त होने तक डिग्री कालेज पर दो गोल दाग दिए।
विज्ञापन


हाफ खत्म होने से एक मिनट पहले डिग्री कालेज ने भी एक गोल दाग कर 2-1 पर मैच ला दिया। जैसे ही दूसरा हाफ  शुरू हुआ तो डिग्री कालेज क्लब के खिलाड़ियों ने आपसी तालमेल से एक और गोल दाग कर 2-2 की बराबरी कर ली। परंतु पावर हाउस के खिलाड़ियों के शानदार खेल के चलते डिग्री कालेज के खिलाड़ी ज्यादा देर तक बराबरी बनाए न रख पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस के चलते खेल समाप्त होने तक पावर हाउस क्लब ने डिग्री कालेज क्लब पर दो और गोल दाग कर 4-2 से मैच जीत लिया। इस प्रतियोगिता में जिला विकास आयुक्त मोहम्मद हारूण मलिक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जबकि मुकेश शर्मा, विजय कुमार ने रेफरी की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में शाम लाल शर्मा और नरेन्द्र सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed